ePaper

परीक्षा देने पहुंची छात्राओं ने बनाया रील्स, सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at : 30 Jun 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा देने पहुंची छात्राओं ने बनाया रील्स, सोशल मीडिया पर वायरल

प्रभारी ने बच्ची को समझाकर मामला निबटाया, रील डिलिट करने को कहा, पर लड़की ने रील डिलिट नहीं की

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में इन दिनों नौवीं क्लास की छात्राओं के बीच पढ़ाई से ज्यादा रील बनाने की चस्का दिख रहा है. स्कूल में टेस्ट परीक्षा चल रही है. लेकिन, परीक्षा हॉल में कॉपी-कलम छोड़ कर रील बनाने की होड़ सी मची है. स्कूल छात्राओं की रील इंस्टाग्राम पर 22 लाख से ज्यादा व्यू बटोर चुकी है. टीचर नाराज हैं. लेकिन, डर के मारे कुछ कर नहीं पा रहे. सख्ती की कोशिश हुई, तो रील बनाने वाली लड़की के पेरेंट्स स्कूल में आ धमके. पहले प्रभारी ने बच्ची को समझाकर मामला निबटाया, रील डिलिट करने को कहा, पर लड़की ने रील डिलिट नहीं की. इसी बीच अगले दिन एक और लड़की की रील्स वायरल हो गया. फतेहपुर में यह मामला हॉट टॉक बन गया है. चौराहे से चाय दुकानों तक हर जगह बस यही चर्चा है. इधर, स्कूल के प्रिंसिपल उमेश कुमार ने कहा कि हमने नोटिस निकाला है. चेतावनी भी दी है. हजारों बार कहा कि स्मार्टफोन स्कूल लेकर मत आओ. अगर लाना मजबूरी ही है तो की-पैड वाला फोन लाओ, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. छात्राओं की हरकत से स्कूल प्रशासन असहाय दिख रहा है, वहीं क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है कि बच्चियां पढ़ने जाते हैं या फिर रील बनाने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन