विशुनगंज का 60 एकड़ जमीन अधिग्रहण का मामला लंबित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के सर्किट हाउस में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद आफाक आलम खान से जदयू नेताओं के साथ-साथ विशुनगंज के लोगों ने मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है.

विज्ञापन

गया. शहर के सर्किट हाउस में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद आफाक आलम खान से जदयू नेताओं के साथ-साथ विशुनगंज के लोगों ने मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन सौंपने के दौरान जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह रोगी कल्याण समिति मेंबर रंजीत कुशवाहा ने कहा कि गया एयरपोर्ट विस्तार के लिए विशुनगंज का 60 एकड़ जमीन अधिग्रहण का मामला तकरीबन 17 साल से लंबित है. गया सिविल प्राधिकार कोर्ट से सेक्शन 18 के तहत ग्रामीण किसानों ने 18 लाख प्रति कट्ठा की दर से केस जीता. लेकिन, सरकार इतना ज्यादा मुआवजा राशि नहीं देने के कारण हाइकोर्ट चली गयी. मामला हाईकोर्ट में आठ सालों से लंबित है और विशुनगंज के किसानों का निबंधन शुल्क भी बंद किया हुआ है. सैकड़ों ग्रामीण पैसे के भरोसे इस दुनिया से चले गये. समस्या सुनने के बाद विधान पार्षद आफाक आलम ने विश्वास दिलाया कि गया एयरपोर्ट के इस विशेष मुद्दे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर रखा जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन