प्रतियोगिता खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Published by : MANOJ MISHRA Updated At : 18 Apr 2025 6:53 PM

विज्ञापन

ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में स्व शिवनंदन सिंह दांगी प्रतियोगिता खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

डुमरिया. ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में स्व शिवनंदन सिंह दांगी प्रतियोगिता खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रखंड की नन्दई पंचायत अंतर्गत किसान उच्च विद्यालय शिवनगर नन्दई-देवचनडीह के प्रांगण में शुक्रवार को शिविर आयोजन कर प्रतियोगिता खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय प्रधान सचिव वीरेंद्र दांगी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद दांगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार, बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष जयप्रकाश दांगी, जिला सचिव जितेंद्र दांगी, जिला कोषाध्यक्ष राजदेव दांगी, चुनाव समिति जिला सचिव डॉ रवींद्र प्रसाद दांगी, जिला संगठन सचिव संतोष कुमार दांगी, पूर्व प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर अनुज कुमार दांगी, शिक्षाविद मिथिलेश दांगी, पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार, महेश्वर प्रसाद दांगी, महुडी मुखिया प्रतिनिधि श्रीराम वर्मा, मनोरमा देवी, सरस्वती देवी, रीता देवी, गुड्डी देवी, सहित काफी संख्या में दांगी परिवार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ MISHRA

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन