Vande Bharat : वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, पीएम मोदी 15 सितंबर को करेंगे उद्घाटन, टूटा खिड़की का शीशा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Sep 2024 3:50 PM
Vande Bharat Train: जब से वंदे भारत ट्रेन आई है तभी से इसको नुकसान पहुंचाए जाने की बहुत सारी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. वहीं, अब बिहार के गया में वंदे भारत के ट्रायल के दौरान ही बदमाशों ने पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए.
Vande Bharat Train: बिहार के गया में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) पर पत्थरबाजी की खबर है। जमशेदपुर-पटना (Tata Nagar Jamshedpur to Patna) रूट के लिए ट्रायल के दौरान चल रही वंदे भारत ट्रेन पर गया जिले में बदमाशों ने पथराव किया. इस कारण खिड़की का शीशा टूट गया. पीएम नरेंद्र मोदी इसी ट्रेन का 15 सितंबर को उद्घाटन करने वाले हैं. यह घटना बंधुआ-टनकुप्पा स्टेशन के बीच हुई है. इस मामले को लेकर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ‘घटना मंगलवार देर शाम की है. टाटा से चलकर गोमो होते हुए गया की तरफ आ रही थी. इसी बीच बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच किमी संख्या 455 के पास कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी, जिसमें इंजन से सटे दूसरे कोच के सीट नंबर 4 की खिड़की के कांच टूट गए.’
रूट क्या होगा
पथराव के कारण वंदे भारत ट्रेन के इंजन से सटे दूसरे कोच के सीट नंबर 4 की खिड़की के शीशे टूट गए. ट्रायल के कारण वंदे भारत ट्रेन में कोइ यात्री नहीं था. बता दें कि यह वंदे भारत ट्रेन टाटा नगर जमशेदपुर से पटना (Tata Nagar Jamshedpur to Patna) के लिए चलने वाली है. मंगलवार को इसका ट्रायल किया जा रहा था.
पीएम मोदी 10 वंदे भारत ट्रेन का करेंगे उद्घाटन
15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड के जमशेदपुर में 10 वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे, इसमें टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. इस रूट पर नियमित परिचालन 20 सितंबर से होने की उम्मीद है. इसी वजह से अब इस ट्रेन की समय-सारणी और किराया का निर्धारण नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










