अब विशेष सशस्त्र पुलिस विष्णुपद मंदिर की करेगी सुरक्षा, लोगों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

Author Niraj kumar|Edited by Dharmendra Kumar
Updated:
विज्ञापन

गया जी का विष्णुपद मंदिर, जहां देश भर से आते हैं श्रद्धालु.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार सरकार ने गया के विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर की सुरक्षा के लिए विशेष सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती का बड़ा फैसला लिया है। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

विष्णुपद मंदिर की सुरक्षा अब विशेष सशस्त्र पुलिस करेगी. बीते दिन बिहार सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है. पितरों की मोक्षस्थली व प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है. पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले सरकार द्वारा लिये गये इस फैसले को श्रद्धालुओं व मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन

फैसला मंदिर के हित में : मणिलाल बारिक

विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य मणिलाल बारिक ने बिहार सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर पहले से ही हमारी मांग रही है. उन्होंने बताया कि वेहतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति वर्ष 2021 से सक्रिय रही है. पहले भी सरकार द्वारा इस तरह की योजना बनायी गयी थी. अब बिहार सरकार ने आधिकारिक रूप से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है. उन्होंने कहा कि इससे लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा.

पितृपक्ष मेले में देश भर से आते हैं पिंडदानी

पितृपक्ष मेला केवल बिहार या भारत का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. मेले में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, इंग्लैंड, वियतनाम सहित कई देशों से श्रद्धालु अपने पितरों के आत्मा की शांति व मोक्ष प्राप्ति की कामना के साथ यहां पहुंचते हैं और पिंडदान का कर्मकांड करते हैं. साथ ही भगवान श्री विष्णु चरण, माता लक्ष्मी, व मंदिर में स्थापित अन्य सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना व दर्शन भी करते हैं. श्री बारिक ने कहा कि विशेष सशस्त्र पुलिस की तैनाती से न केवल मंदिर परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाये रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने में भी काफी मदद मिलेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन