गया जी : गिरता भू-जलस्तर और सूखते जलस्रोत से बढ़ा संकट, बांकेबाजार में सोन लिंक नहर की उठी मांग
जल संकट के स्थायी समाधान की मांग को लेकर बांकेबाजार में आयोजित आमसभा
गया जी के बांकेबाजार में जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है. लगातार गिरते भू-गर्भ जलस्तर और अनावृष्टि के कारण ग्रामीणों ने आमसभा कर सोन लिंक नहर से पानी लाने की मांग उठाई है.
गया जी के बांकेबाजार क्षेत्र में लगातार गिरते भू-गर्भ जलस्तर और अनावृष्टि से उत्पन्न जल संकट के स्थायी समाधान की मांग को लेकर रविवार को बांकेबाजार में आमसभा आयोजित की गई.
शहीद चौक स्थित नर्सरी परिसर में आयोजित सभा की अध्यक्षता समाजसेवी शिव शंकर प्रसाद सिंह ने की. इसमें इमामगंज, बांकेबाजार, गुरुआ व टिकारी क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

सोन लिंक नहर का मुद्दा
सभा में क्षेत्र को जल संकट से निजात दिलाने के लिए सोन लिंक नहर का पानी सुरहर-मोहरहर नदी में लाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई.
वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जमीन उपजाऊ होने के बावजूद सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होने से प्रत्येक वर्ष खेती प्रभावित होती है. कुएं, तालाब, चापाकल, पइन और नदियों के सूखने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या भी गंभीर होती जा रही है.
डैम और जल उपलब्धता
वक्ताओं ने कहा कि सुरहर नदी से करीब 40 किलोमीटर पश्चिम सोन नदी पर इंद्रपुरी डैम स्थित है. डैम से निकलने वाली नहरों के अलावा सोन नदी में अतिरिक्त पानी भी उपलब्ध रहता है.
इस पानी को लिंक नहर के माध्यम से क्षेत्र तक पहुंचाने की दिशा में सरकार को पहल करनी चाहिए. इससे सिंचाई के साथ पेयजल संकट का भी समाधान संभव होगा.
उपस्थित प्रमुख ग्रामीण
सभा में पूर्व विधायक रामचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह, इंद्रदेव प्रसाद सिंह, द्रौपदी देवी, अस्मिता कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद, महेश्वर प्रसाद सिंह, रामबरन कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए