गया जी: गश्ती पुलिस को देख 35 लीटर देशी शराब लदी स्कूटी छोड़ भागा तस्कर,जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
परैया में गश्ती पुलिस को देख 35 लीटर देशी शराब लदी स्कूटी छोड़ भागा तस्कर

परैया पुलिस गश्ती के दौरान एक शराब तस्कर को देखकर भाग गया. पुलिस ने उसकी टीवीएस एक्टिवा स्कूटी को जब्त किया, जिसमें से 35 लीटर देशी शराब बरामद हुई. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Gaya ji News : परैया थाना क्षेत्र के दखनेर गांव के समीप महादेवपुर जाने वाली सड़क पर पुलिस को देखकर एक शराब तस्कर टीवीएस एक्टिवा स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया है, जिसकी डिक्की से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई है. थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस बल क्षेत्र में गश्ती पर था. इसी दौरान दखनेर गांव के पास महादेवपुर सड़क की ओर से आ रहा एक स्कूटी सवार पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखते ही अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. पुलिस ने जब टीवीएस एक्टिवा स्कूटी की तलाशी ली, तो उसकी डिक्की में थैला बनकर रखी गई लगभग 35 लीटर देशी शराब बरामद हुई. शराब और स्कूटी दोनों को जब्त कर परैया थाना लाया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.आगे की कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन