35 लीटर शराब व बाइक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : MANOJ MISHRA Updated At : 10 Apr 2025 5:18 PM
मैगरा थाने की पुलिस ने 35 लीटर महुआ निर्मित देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.
डुमरिया. मैगरा थाने की पुलिस ने 35 लीटर महुआ निर्मित देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. मैगरा थाने के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रभारी थानाध्यक्ष कैलाश मणि तिवारी के साथ मैगरा थाने की पुलिस ने चंदरिया गांव के समीप पहाड़ी से शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान छकरबंधा थाना क्षेत्र के पिछुलिया गांव निवासी अनिल यादव के रूप में की गयी है. इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










