विद्यालय से छह बोरा चावल की चोरी, नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय से छह बोरा चावल की चोरी, नहीं मिला सुराग

गुरुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय खुटहा में चार दिन पहले कार्यालय की सिटकीन मोड़ कर कमरे में रखे छह बोरा चावल की चोरी चोरों ने कर ली थी.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय खुटहा में चार दिन पहले कार्यालय की सिटकीन मोड़ कर कमरे में रखे छह बोरा चावल की चोरी चोरों ने कर ली थी. इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार मिश्रा ने गुरुआ थाने को दी है. जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार मिश्र ने बताया कि जब विद्यालय खुला तो पता चला कि कार्यालय का सिटकीन मोड़ कर छह बोरा चावल की चोरी कर ली गयी है .उन्होंने बताया कि चार दिन से अधिक समय बीत गया. लेकिन, अभी चोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे विद्यालय के शिक्षक व विद्यालय परिवार चिंतित है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन