गयाजी में राजकीय सम्मान के साथ शहीद शुभम को अंतिम विदाई, ‘अमर रहें’ के नारों से गूंजा मसान घाट

Updated:
विज्ञापन
gaya news

शहीद शुभम को गयाजी में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Gaya Ji News: देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद शुभम को आज गया के मसान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. भारतीय वायु सेना और जिला पुलिस के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी. इस मौके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार, विधायक ऋतुराज सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन

संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya Ji News :
देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद शुभम को आज गयाजी के मसान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे, जहां हर आंख नम दिखाई दी. इस दुखद और गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए पूरा इलाका उमड़ पड़ा था. पूरे क्षेत्र में गहरा शोक का माहौल देखा गया.

वायु सेना और जिला पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही मसान घाट पहुंचा, वैसे ही वहां मौजूद लोगों का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया. सबसे पहले भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वायु सेना के जवानों ने शहीद शुभम को पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया. जिला पुलिस प्रशासन के जवानों ने भी पूरे सम्मान के साथ सलामी देकर देश के इस वीर सपूत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रशासनिक अधिकारियों सहित पूर्व सांसद और विधायक रहे मौजूद

इस अत्यंत संवेदनशील अवसर पर गया के सिटी एसपी, सदर एसडीओ सहित जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. इसके साथ ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शहीद को नमन करने पहुंचे. इस मौके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार, विधायक ऋतुराज सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभी ने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया.

“शहीद शुभम अमर रहें” के नारों से गूंज उठा पूरा इलाका

शहीद के अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिजनों की भारी भीड़ जुटी रही. जैसे ही मुखाग्नि दी गई, पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “शहीद शुभम अमर रहें” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा. शहीद शुभम के इस महान बलिदान को याद करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने कहा कि देश उनकी इस वीरता, अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा. पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ.

Also Read: गयाजी में टेक्नोलॉजी सेंटर के भूमि पूजन से पहले प्रशासन अलर्ट, CM सम्राट चौधरी के दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन