दुकान बंद कर घर लौट रहे थे पप्पू, रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; 20 फीट दूर जा गिरे, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के खिजरसराय थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई. मृतक अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

गया जी के खिजरसराय थाना क्षेत्र के तितारपुर गांव के समीप रविवार को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुरारचक गांव निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि पप्पू कुमार टेउसा स्थित अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे.

विज्ञापन

इसी दौरान तितारपुर गांव के समीप तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पप्पू कुमार करीब 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से पप्पू कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी.

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं. इस अचानक हुए हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है.

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस शव का पंचनामा तैयार करने के साथ-साथ टक्कर मारने वाले स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले की गहन छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन