बालक की मौत के बाद गुस्साये परिजनों ने क्लिनिक पर किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 6:24 PM
विज्ञापन
मोहनपुर के घुघरी गांव में एक बालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने क्लिनिक पर हंगामा किया.
विज्ञापन
बाराचट्टी.
मोहनपुर के घुघरी गांव में एक बालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने क्लिनिक पर हंगामा किया. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार घुघरी गांव के किशन यादव के पुत्र पीयूष कुमार को बुखार के बाद उसे एक ग्रामीण चिकित्सक संतोष कुमार की क्लिनिक पर लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा था. पीयूष की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे ग्रामीण चिकित्सक द्वारा गया रेफर किया गया. परिजन जब उसे लेकर गया जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पीयूष ने दम तोड़ दिया. बाद में परिजन उसके शव को लेकर संतोष की क्लिनिक पर आये और हंगामा किया. मामले की सूचना मिलने के बाद मोहनपुर थाने की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार चौधरी ने ग्रामीण चिकित्सक संतोष की क्लिनिक को सील किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा गया है. हालांकि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










