राजद नेताओं की परिजनों से मुलाकात, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 15 Jul 2025 8:46 PM
पुलिस वाहन की टक्कर से हुई मौत पर शुक्रवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता उदय नारायण चौधरी तथा मखदुमपुर विधायक सतीश दास ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की.
इमामगंज. इमामगंज पुलिस अनुमंडल के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघाथान गांव के देवबली चौधरी उर्फ बाबू की पुलिस वाहन की टक्कर से हुई मौत पर शुक्रवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता उदय नारायण चौधरी तथा मखदुमपुर विधायक सतीश दास ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की. नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की. परिजनों ने आरोप लगाया कि कोठी थाना में तैनात एएसआइ कृपा शंकर शुक्ला ने गाड़ी से धक्का मारकर हत्या की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी में आग लगा दी थी. इस मौके पर मुखिया उतम दीप कुमार यादव और डॉ. प्रताप दास समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










