आश्रम में बुर्जुर्गों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Published by : JITENDRA MISHRA Updated At : 10 Aug 2025 5:52 PM

विज्ञापन

भारत विकास परिषद की दक्षिण बिहार प्रांत गायत्री महिला शाखा ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर मानपुर स्थित सहारा वृद्धा आश्रम में सेवा कार्य किया.

विज्ञापन

गया जी. भारत विकास परिषद की दक्षिण बिहार प्रांत गायत्री महिला शाखा ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर मानपुर स्थित सहारा वृद्धा आश्रम में सेवा कार्य किया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई. शाखा अध्यक्ष सुमन जैन ने आश्रमवासियों, सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया. गायत्री शाखा की सदस्यों ने आश्रम के सभी पुरुष निवासियों को चंदन का तिलक लगाकर राखी बांधी. वहीं, महिला आश्रमवासियों को चूड़ी और बिंदी देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद सदस्यों ने आश्रमवासियों के साथ मिलकर भजन गाये. गायत्री शाखा की ओर से आश्रम के सभी निवासियों और सेवा कर्मियों को सामूहिक भोज भी कराया गया. कार्यक्रम में शाखा संरक्षक डॉ रवींद्र कुमार, डॉ सारनाथ सिंह, मोहन शर्मा और मनोज सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA MISHRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन