Gaya News : सुधा दूध कलेक्शन सेंटर में लूटकांड, विरोध करने पर मैनेजर को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
Gaya News

अस्पताल में इलाजरत घायल

Gaya News : रामपुर थाना क्षेत्र की घटना के बाद पुलिस अलर्ट, एसआईटी गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू हुई जांच

विज्ञापन

Gaya News : गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित आशा सिंह मोड़ के पास बुधवार देर रात सुधा दूध कलेक्शन सेंटर में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने करीब 1.30 लाख रुपये लूट लिए. घटना का विरोध करने पर सेंटर के मैनेजर को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने की फायरिंग

घायल मैनेजर की पहचान डीएसपी रोड निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात कुछ अपराधी कलेक्शन सेंटर पहुंचे और कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद कैश काउंटर से नकदी लूट ली. विरोध करने पर अपराधियों ने मैनेजर पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Also Read : गया रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, यात्रियों का सामान उड़ाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन