गया के रास्ते बगोदर गये पीएम, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने की आगवानी

झारखंड के बगोदर में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की दोपहर बाद करीब चार बजे विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचे.
बोधगया. झारखंड के बगोदर में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की दोपहर बाद करीब चार बजे विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचे. यहां पहले से तैयार तीन हेलीकॉप्टर में से एक में पीएम सवार हुए व बगोदर के लिए उड़ान भरी. चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पीएम वापस करीब साढ़े छह बजे गया एयरपोर्ट आये व विमान से 6:40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी. पीएम के आगमन को लेकर एयरपोर्ट क्षेत्र की सुरक्षा सख्त कर दी गयी थी. एयरपोर्ट पर एक साथ भाजपा के 15 नेताओं को ही मिलने की इजाजत थी. नेताओं ने पीएम को अभिवादन किया व आगमन पर स्वागत व वापसी में विदा किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










