गजरागढ़ के लोगों को नहीं मिल रहा पेयजल

Updated:
विज्ञापन
गजरागढ़ के लोगों को नहीं मिल रहा पेयजल

प्रखंड के गजरागढ़ बाजार के लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं नहीं हो रही है. इसका कारण आपूर्ति केंद्र का स्टार्टर का खराब रहना बताया जा रहा है.

विज्ञापन

बाराचट्टी. प्रखंड के गजरागढ़ बाजार के लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं नहीं हो रही है. इसका कारण आपूर्ति केंद्र का स्टार्टर का खराब रहना बताया जा रहा है. यह हाल पिछले एक सप्ताह से बना है. इस कारण पहले से ही पानी संकट से जूझ रहे गजरागढ़ के लोगों को और परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार स्टार्टर खराब रहने के कारण पानी आपूर्ति बंद है. इस कारण तेज गर्मी में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. गजरागढ़ बाजार में पानी की समस्या पहले से ही है. ऐसे में पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोग परेशान हैं. पीएचइडी के लोग इस दिशा में पूरी तरह उदासीन बने हैं. इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है. इस संबंध में लोगों ने गया के जिलाधिकारी से इस मामले में आवश्यक पहल करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन