बेलथू गांव में अल्पसंख्यक छात्रावास के निर्माण का विरोध

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनसीर पंचायत के बेलथू गांव के पास अल्पसंख्यक छात्रावास और हज भवन के प्रस्तावित निर्माण के विरोध में रविवार को चौरहर स्थित श्यामल रिसोर्ट में सैकड़ों ग्रामीणों ने बैठक की.

विज्ञापन

गया जी. धनसीर पंचायत के बेलथू गांव के पास अल्पसंख्यक छात्रावास और हज भवन के प्रस्तावित निर्माण के विरोध में रविवार को चौरहर स्थित श्यामल रिसोर्ट में सैकड़ों ग्रामीणों ने बैठक की. महादलित परिवारों ने आरोप लगाया कि जिस जमीन पर निर्माण की योजना है, वह 1975 में सरकार द्वारा उनके पूर्वजों को दी गयी थी, जिस पर वे अब तक खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. उन्होंने सरकार पर गरीबों से जमीन छीनने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि योजना में बदलाव नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जायेगा. लोजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और प्रकाश कुमार ने भी विरोध जताते हुए कहा कि प्रस्तावित स्थल जमकरन घाट के पास है, जहां छठ और अन्य धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. बैठक में कमलेश कुमार सिंह, सूर्य भूषण कुमार, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, पप्पू यादव, अंधी देवी, फुलवा देवी, फगुनिया देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन