गया जंक्शन पर दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, यात्रियों से चुराए गए दो महंगे मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक के पास आरपीएफ और जीआरपी की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जंक्शन पर 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब 40 हजार रुपये कीमत के दो चोरी के महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Gaya ji News : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गया जंक्शन से दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है.

विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधि पर हुई कार्रवाई

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि सोमवार को संयुक्त टीम गया रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के हावड़ा छोर स्थित फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के पास एक स्टॉल के निकट दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए. तलाशी लेने पर उनके पास से एक पोको और एक रियलमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद हुआ.

पूछताछ में कबूला चोरी का अपराध

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान औरंगाबाद जिले के को थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी भूपेंद्र यादव तथा मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के डीरी काडे के रूप में हुई है. दोनों मोबाइल लॉक अवस्था में थे. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये मोबाइल गया स्टेशन पर रेल यात्रियों से चोरी किए थे.

बीएनएस की धाराओं में दर्ज हुआ मामला

आरपीएफ और जीआरपी ने दोनों मोबाइल जब्त कर आरोपितों को जीआरपी थाना गया के हवाले कर दिया. इस मामले में जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 189/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गिरोह से जुड़े होने की जांच जारी

पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और अन्य सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन