पुलिस पर हमले के आरोप में एक को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
पुलिस पर हमले के आरोप में एक को भेजा जेल

पुलिस पर हमले के मामले में आरोपित कठार गांव निवासी रजनीश कुमार गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

शेरघाटी.

पुलिस पर हमले के मामले में आरोपित कठार गांव निवासी रजनीश कुमार गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 24 मई 2016 को बालू खनन की सूचना पर पुलिस कठार गांव के पास मोरहर नदी में जांच के लिए पहुंची थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी, तभी लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और हमला कर दिया. भीड़ ने पुलिस जीप को भी आग के हवाले कर दिया था. इस मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, जिसका कांड संख्या 224/16 दर्ज है. इस मामले में अब तक पुलिस 21 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन