दोस्त को ससुराल छोड़कर वापस आ रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा घायल

जहानाबाद में टोटो पलटने से तीन बच्चे नाले में डूबे(सांकेतिक तस्वीर)
gaya news: बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-डोभी फोरलेन सड़क पर अमर बिगहा गांव के पास रविवार की देर रात को दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि साथ रहे युवक गंभीर रूप से घायल है.
gaya news: बिहार में बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-डोभी फोरलेन सड़क पर अमर बिगहा गांव के पास रविवार की देर रात को दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि साथ रहे युवक गंभीर रूप से घायल है. दोनों लोग अपने दोस्त को ससुराल छोड़कर वापस आ रहे थे.
लौटते वक्त डिवाइडर से टकराई गाड़ी
रविवार की रात करीब 10:30 बजे एक बाइक से दोनों लोग अपने दोस्त को ससुराल छोड़ने गए थे.दोस्त को उसके ससुराल छोड़ने के बाद वापस दो युवक लौट रहे थे. लौटने के क्रम में अमर बिगहा के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना में छोटकी पड़रिया गांव के सुधीर मांझी की मौत हो गयी.
यह भी पढ़ें : 5.59 करोड़ की लागत से तारामंडल में बनेगा वर्चुअल 3D थियेटर, एक साथ 25 लोग बैठकर ले सकेंगे आभासी दुनिया का आनन्द
घायल का मगध अस्पताल में चल रहा इलाज
घायल युवक अखिलेश पासवान भी इसी गांव का रहने वाला है, जिसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है. फिलहाल उसका मगध मेडिकल अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










