दो लाख रुपये लूट के मामले में एक गिरफ्तार

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 25 Aug 2025 5:56 PM

विज्ञापन

जहानाबाद के गेंदा बिगहा से किया गिरफ्तार

विज्ञापन

जहानाबाद के गेंदा बिगहा से किया गिरफ्तार खिजरसराय. खिजरसराय थाना के थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में खिजरसराय के धूरा पर से धनसिंगरा निवासी रंजीत शर्मा से दो लाख रुपये छिनतई के मामले में प्रवीण कुमार को जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के गेंदा बिगहा गांव से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, तकनीकी अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज की मदद से प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है. प्रवीण कुमार ने इस घटना में संलिप्त तीन लोगों के नाम भी पुलिस को बताये हैं. इसके बाद पुलिस उसकी टोह में जुट गयी है. छिनतई का मामला पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ था. क्योंकि, इस मामले में पुलिस को अहम सुराग मिलने में काफी परेशानी हो रही थी. इस बाबत थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि उक्त युवक को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन