छह व सात नंबर प्लेटफॉर्म से जल्द चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

Updated at : 23 Dec 2024 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
छह व सात नंबर प्लेटफॉर्म से जल्द चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

गया न्यूज : छह व सात नंबर प्लेटफॉर्म पर मालगाड़ी की बोगियों के साथ किया किया ट्रायल

विज्ञापन

गया न्यूज :

छह व सात नंबर प्लेटफॉर्म पर मालगाड़ी की बोगियों के साथ किया किया ट्रायल

गया.

गया रेलवे स्टेशन स्थित छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर सोमवार को दूसरे दिन मालगाड़ी की बोगियों के साथ ट्रायल किया गया. इसका नेतृत्व स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने किया. मालगाड़ी की बोगियों के साथ ट्रायल के दौरान रेलवे लाइन, रेलवे पटरी के साथ-साथ सिस्टम की भी जांच की गयी. दूसरे दिन का भी ट्रायल सफल रहा. अब मंगलवार को तीसरे तीन भी ट्रायल होगा. तीसरे दिन के ट्रायल सफल होने के बाद पहले फेज में मालगाड़ियों का परिचालन किया जायेगा. मालगाड़ियों का परिचालन होने के बाद पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा.

बता दें कि 24 नवंबर से लेकर सात जनवरी तक गया रेलवे स्टेशन स्थित छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर मेगा ब्लॉक लेकर विकास का काम तेजी से किया जा रहा है. काम पूरा होने के बाद छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर लाइट, प्लेटफॉर्म की लंबाई, चौड़ाई व ऊंचाई के साथ-साथ विस्तारीकरण किया गया है. रेलवे अधिकारियों की टीम ने बातया कि ट्रायल के दौरान बोगियों में विशेष प्रकार के ब्रेक और सस्पेंशन सिस्टम लगे थे, जो मालगाड़ी की गति और स्थिरता में सुधार करने में मदद करते हैं. रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे दिन का भी ट्रायल सफल रहा है. इसके परिणामों को अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किया जायेगा.

क्या कहते हैं स्टेशन प्रबंधक

इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छह व सात नंबर प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक दूसरा ट्रायल मालगाड़ी की बोगियों के साथ किया गया है. पहला ट्रायल रविवार को किया गया था. वह भी सफल रहा. उन्होंने कहा कि पहले दिन इंजन लाइट के साथ ट्रायल किया गया था. तीसरा ट्रायल होने के बाद जल्द ही पैसेंजर ट्रेनों का भी परिचालन शुरू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन