शेरघाटी में एनडीए का आक्रोश मार्च, बंद रहीं दुकानें
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 04 Sep 2025 5:33 PM
शेरघाटी में एनडीए का प्रदर्शन
शेरघाटी में एनडीए का प्रदर्शन प्रतिनिधि, शेरघाटी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को मंच से अपमानजनक शब्द कहे जाने के विरोध में गुरुवार को स्थानीय एनडीए कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. जुलूस बीजेपी चौक से शुरू होकर गोला बाजार, काली मंदिर, रंगलाल विद्यालय, नगर परिषद होते नयी बाजार थाना मोड़ तक पहुंचा. इस दौरान व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और विरोध का समर्थन किया. इस जुलूस में जदयू के वरीय नेता सह पूर्व मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा, भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, भाजपा प्रवक्ता विनय प्रसाद, नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि कुमार सिंह व संजीव कुमार आदि रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










