2016 से फरार चल रहा नक्सली गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
2016 से फरार चल रहा नक्सली गिरफ्तार

बेस कैंप पर हमला के मामले में पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन

बेस कैंप पर हमला के मामले में पुलिस ने दबोचा

प्रतिनिधि, मानपुर.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ी पैमार गांव के समीप पैमार नदी पर रेलवे पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर नक्सलियों ने 2016 में हमला कर दिया था. इसमें दो दर्जन वाहनों को आग लगाकर जला दिया था और कर्मचारियों को बंधन बनाकर दर्जनों राउंड फायरिंग कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी थी. नक्सली संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी भी ली थी. इसी मामले में फरार चल रहे नक्सली रंधीर यादव उर्फ गिरधर यादव को गया शहर में बीती शाम एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, नक्सली वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्नौदी गांव के रहने वाले सुखदेव यादव का बेटा बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सुखदेव यादव के भाई की नक्सली मुठभेड़ में हत्या हो गयी थी. उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन