विदेशी शराब के साथ नवादा जिले का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ नवादा जिले का युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने एक विशेष अभियान चलाया.

विज्ञापन

गया जी. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने एक विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के रहनेवाले जितेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद ट्रॉली जांच की गयी तो उसमें से 27 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह शराब झारखंड से लाकर अपने गांवों में जाकर बेचने का काम करता है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन