गया में नवोदय के छात्र की हत्या, डैम से मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 9:53 PM
जिले मोहड़ा प्रखंड के ठियन स्थित नवोदय विद्यालय के छात्र की लाश शनिवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित तेतर डैम से पुलिस ने बरामद की.
मोहड़ा. जिले मोहड़ा प्रखंड के ठियन स्थित नवोदय विद्यालय के छात्र की लाश शनिवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित तेतर डैम से पुलिस ने बरामद की. मृतक वजीरगंज थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव के रहनेवाले दिनेश विश्वकर्मा का 15 वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार है और वह 11वीं का छात्र था. इस मामले में मृतक के पिता ने विद्यालय के प्रिंसिपल व शिक्षकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. एसएसपी आशीष भारती ने मामले को गंभीरता से लिया है और उच्चस्तरीय जांच को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया है. एसएसपी ने बताया है कि नीमचक बथानी के डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में अतरी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व तकनीकी शाखा के पदाधिकारियों व सिपाहियों को शामिल किया गया है. एसएसपी ने बताया कि प्रिंस के गुमशुदा होने की सूचना प्राप्त होने पर 26 जुलाई को अतरी थाने में केस दर्ज किया गया था. अब शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. अतरी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि एफएसएल की टीम ने डैम और नवोदय विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की और कहा कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. डैम से शव निकलते ही बभंडीह गांव से आये ग्रामीणों व परिजन काफी आक्रोशित हो गये और शव को पुन: नवोदय विद्यालय ले जाने की बात कही. इसके लेकर पुलिस व ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोक-झोंक होती रही. लेकिन, वहां मौजूद अतरी थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र कुमार व गेहलौर थानाध्यक्ष रेखा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने काफी सूझ-बूझ के साथ ग्रामीणों को समझा कर शव काे पाेस्टमार्टम कराने को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










