गया कॉलेज के प्रबंधन विभाग में एमसीए की आंतरिक परीक्षा पूरी

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 31 May 2025 7:59 PM

विज्ञापन

गया कॉलेज के प्रबंधन विभाग में एमसीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय आंतरिक परीक्षा का आयोजन सख्त निगरानी के बीच हुआ.

विज्ञापन

गया जी. गया कॉलेज के प्रबंधन विभाग में एमसीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय आंतरिक परीक्षा का आयोजन सख्त निगरानी के बीच हुआ. छह विषयों की परीक्षा पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ली गयी. कंप्यूटर अनुप्रयोग विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार ने परीक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि मूल्य-आधारित व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है. इसी दृष्टिकोण को केंद्र में रखते हुए विभाग में आयोजित आंतरिक परीक्षा को निर्धारित शैक्षणिक मानकों के अनुरूप लिया गया. परीक्षा के दौरान निष्पक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं. इस अवसर पर गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश सिंह चंद्र ने विभाग द्वारा परीक्षा के निष्पक्ष व व्यवस्थित संचालन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपने अनुशासन और जिम्मेदाराना व्यवहार से यह प्रमाणित किया है कि हमारा प्रबंधन विभाग एकेडमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और शैक्षणिक अनुशासन के प्रति भी प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन