मानपुर में जदयू के नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

फीता काट शुभारंभ करते जिला अध्यक्ष

मानपुर प्रखंड में जदयू के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. यह कार्यालय कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में सुविधा प्रदान करेगा और आम लोगों की समस्याओं को पार्टी स्तर पर उठाने में सहायक होगा.

विज्ञापन

गया जी जिले के मानपुर प्रखंड के समीप कर्पूरी सभागार सह जनता दल यू कार्यालय का विधिवत उद्घाटन शनिवार को किया गया. मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जगदेव बाबू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर अमर शहीद जगदेव बाबू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी.

संगठनात्मक गतिविधियों को मिलेगी गति

जिलाध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा ने कहा कि प्रखंड कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी. साथ ही आम लोगों की समस्याओं को पार्टी स्तर पर उठाने में भी मदद मिलेगी.

Also Read : PHOTOS : गया OTA में सजा सितारों का सफर, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी; तस्वीरों में देखिए गौरव और जज्बे के पल

समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राय, विनोद यादव, बृजराज पांडेय, बलदेव प्रसाद, सुल्तान अहमद, जयनंदन प्रसाद, अवधेश प्रसाद, सुमन राव, तबरेज आलम, लवकुश कुमार, सीमा राज, अरविंद रावत, कन्हैया पासवान, अनुज कुमार, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद शकील अंसारी, दीपू मालाकार, नाज़नीन परवीन, शबाना खातून, निशु कुमारी, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद हामिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन