महाबोधि और राजधानी अब छह व सात नंबर से चलेंगी

Updated:
विज्ञापन
महाबोधि और राजधानी अब छह व सात नंबर से चलेंगी

गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित करने की कवायद तेज हो गयी है. इसी क्रम में स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर मेगा ब्लॉक लिया गया है.

विज्ञापन

गया जी. गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित करने की कवायद तेज हो गयी है. इसी क्रम में स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर मेगा ब्लॉक लिया गया है. यह ब्लॉक चार फरवरी की रात 12 बजे (तकनीकी रूप से पांच फरवरी) से शुरू होकर आगामी 21 मार्च तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान प्लेटफॉर्म की संरचना, ट्रैक, सिग्नलिंग और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य किये जायेंगे. हालांकि, इस विकास कार्य के चलते रेल यात्रियों को अगले 45 दिनों तक कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट और प्लेटफॉर्म बदल दिये गये हैं. मेगा ब्लॉक के कारण सबसे बड़ा बदलाव दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में किया गया है. गया से नयी दिल्ली जाने वाली और यात्रियों की पहली पसंद महाबोधि एक्सप्रेस, जो पहले प्लेटफॉर्म तीन से खुलती थी, अब प्लेटफॉर्म संख्या छह या सात से खुलेगी. नयी दिल्ली-हावड़ा और नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस भी अब प्लेटफॉर्म दो-तीन की बजाय प्लेटफॉर्म छह और सात पर आयेंगी.

हेल्पलाइन और अस्थायी व्यवस्था

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के पास एक ””हेल्पलाइन केंद्र”” खोला गया है. इसके अलावा पूछताछ कार्यालय और टिकट घर से लगातार अनाउंसमेंट कर सही जानकारी दी जा रही है. कुछ ट्रेनों को गया के बजाय डीडीयू, मानपुर और चाकंद स्टेशन पर ही टर्मिनेट (समाप्त) या ओरिजिनेट (प्रारंभ) किया जायेगा.

ट्रेनों के परिचालन में हुए बड़े बदलाव पर एक नजर

पूर्णतः रद्द ट्रेनेंगाड़ी संख्या 53213 पटना-गया पैसेंजर

गाड़ी संख्या 53214 गया-पटना पैसेंजर

बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

गंगा दामोदर एक्सप्रेस (13330/13329): पटना-धनबाद और धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस अब फतुहा-इसलामपुर-नटेसर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते चलेगी.

इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस (18623/18624): यह ट्रेन अब बख्तियारपुर लिंक केबिन-करनौती-राजगीर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते परिचालित होगी.

कोच संरचना में बदलाव

जनशताब्दी एक्सप्रेस (12365/66): अब 13 कोच नॉन-एसी (कुर्सीयान) और 3 कोच एसी (कुर्सीयान) के साथ चलेगी.

पलामू एक्सप्रेस (13347/48), सिंगरौली एक्सप्रेस (13349/50) व धनबाद इंटरसिटी (13331/32): इन ट्रेनों में अब सेकेंड एसी के दो कोच, थर्ड एसी के चार कोच, स्लीपर के सात कोच और जनरल के तीन कोच होंगे.

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन