लुटुआ पुलिस ने शराब की दो भट्ठियां कीं ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
लुटुआ पुलिस ने शराब की दो भट्ठियां कीं ध्वस्त

लुटुआ पुलिस ने सोनदाहा गांव के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है.

विज्ञापन

बांकेबाजार. लुटुआ पुलिस ने सोनदाहा गांव के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है. थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि सोनदाहा गांव के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से शराब भट्ठी का संचालन करने की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी और वहां शराब की दो भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. वहीं, शराब बनाने का उपकरण तथा बड़ी संख्या में जावा महुआ को भी नष्ट किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस को देखकर भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गया. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन