मंदि र से भगवान विष्णु का मुकुट चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jul 2024 7:57 PM

विज्ञापन

मां तारा नगरी केसपा में विष्णु नारायण मंदिर में गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु का चांदी का मुकुट चोरी हो गया. इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे.

विज्ञापन

टिकारी.

मां तारा नगरी केसपा में विष्णु नारायण मंदिर में गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु का चांदी का मुकुट चोरी हो गया. इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. मंदिर के पुजारी प्रो अरुण शर्मा नौ बजे पूजा के लिए मंदिर गये तो देखा कि भगवान का मुकुट गायब है. आसपास के लोगों से पूछने पर यह मालूम हुआ कि सुबह सात बजे तक मुकुट भगवान की मस्तक की शोभा बढ़ा रहा था. पुजारी ने मोबाइल द्वारा अलीपुर थाने को इसकी सूचना दी.जानकारी मिलते ही अलीपुर थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात की. मुकुट के चोरी होने से भक्तों में मायूसी है. यहां बता दें कि पूर्व में भी केसपा ग्राम से कई बेशकीमती प्रतिमा चोरी हुई है. जो आज तक बरामद नहीं हो सकी है. इस मंदिर में दूर-दूर से भक्तगण पूजा के लिए आया करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन