ePaper

जीविका दीदियों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 11 Sep 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका दीदियों ने किया प्रदर्शन

समूह से नाम हटाये जाने पर दीदियों ने बीडीओ से की शिकायत

विज्ञापन

समूह से नाम हटाये जाने पर दीदियों ने बीडीओ से की शिकायत प्रतिनिधि, शेरघाटी. प्रखंड क्षेत्र की ढाब चिरैया पंचायत के कुशी गांव की महिलाओं ने गुरुवार को जीविका समूह से नाम हटाये जाने से आक्रोशित होकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया. महिलाओं ने कहा कि उन्हें जानबूझकर जीविका सूची से हटाया गया है. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि हम लोग दलित परिवार से आते हैं. हमारे साथ भेदभाव किया जाता है. जीविका की सुषमा देवी, वीणा देवी, चिंता देवी, सुशील देवी और ललिता देवी समेत कई महिलाओं ने शेरघाटी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर शिकायत की. महिलाओं ने बताया कि संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने पर डाकबंगला स्थित जीविका कार्यालय में बीपीएम से भी शिकायत की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनका नाम सूची में नहीं जोड़ा गया, तो वे प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगी. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि जीविका योजना गरीबों के उत्थान और स्वावलंबन के लिए है. लेकिन, स्थानीय स्तर पर भेदभाव के कारण वास्तविक लाभार्थी वंचित हो रहे हैं. इस घटना ने क्षेत्र में जीविका समूह की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है. इस मामले की जानकारी लेकर जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनीषा कुमारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन