ePaper

रुक-रुक कर बारिश से किसानों को नुकसान, बीमारी की भी आशंका

Updated at : 21 Mar 2025 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
रुक-रुक कर बारिश से किसानों को नुकसान, बीमारी की भी आशंका

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने से किसानों को नुकसान हुआ है. इस मौसम में बारिश होने से पानी के साथ-साथ पत्थर गिरने की आशंका ज्यादा रहती है.

विज्ञापन

गुरुआ. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने से किसानों को नुकसान हुआ है. किसान धनंजय कुमार सुरेश प्रसाद, सूरजदेव प्रसाद आदि ने बताया कि इस मौसम में बारिश होने से पानी के साथ-साथ पत्थर गिरने की आशंका ज्यादा रहती है. बारिश से किसानों को सिर्फ और सिर्फ नुकसान है. खासकर तेलहन दहलन के अलावा गेहूं के फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगा है. दूसरी ओर चिकित्सकों का कहना है कि बेमौसम बारिश होने से कई प्रकार के रोग होने का खतरा भी है. इस मौसम में सर्दी-खांसी के अलावा चेचक जैसे रोग होने की आशंका ज्यादा रहती है. इससे नन्हें-मुन्हे बच्चों पर सावधानी बरतने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन