ePaper

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित पति गिरफ्तार

Updated at : 18 Mar 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित पति गिरफ्तार

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह पत्नी की हत्या कर शव को जलाने के मामले में आरोपित पति 22 वर्षीय राजेश मांझी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह पत्नी की हत्या कर शव को जलाने के मामले में आरोपित पति 22 वर्षीय राजेश मांझी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधान कर्ता एसआइ शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि पिछले 11 मार्च को तेतरिया गांव महादलित टोला में रहनेवाली 21 वर्षीय अनार कुमारी नामक विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और उसके पति समेत ससुराल वालों ने शव को जला दिया था. इस मामले में मृतका अनार कुमारी के पिता गुलशन मांझी (फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दानीपुर लोधवे) ने लिखित तहरीर देकर दहेज प्रताड़ना में हत्या का मामला दर्ज कराया था. इसमें पति, मृतका के ससुर अमरिक मांझी, समधन एवं उसके देवर सूरज मांझी को आरोपित बनाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन