महिला की हत्या के आरोपित पति व ससुर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 7:43 PM
थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा निवासी एक महिला की हत्या कर शव को जलाने के मामले में आरोपित पति व उसके ससुर को गिरफ्तार किया गया है.
वजीरगंज. थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा निवासी एक महिला की हत्या कर शव को जलाने के मामले में आरोपित पति व उसके ससुर को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका 26 वर्षीय मुन्नी देवी के पिता बेलागंज थाना अंतर्गत रामबिगहा निवासी लालदेव यादव ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने पहले तो मार डाला और उनके आने से पहले साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव का दाह संस्कार कर दिया. जानकारी के अनुसार, लालदेव यादव की पुत्री मुन्नी देवी की शादी 2017 में की गयी थी. शादी के कुछ दिन तक ससुराल में मुन्नी को ठीक ठाक से रखा . शादी के कुछ साल बाद ससुरालवालों के द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी. दहेज नहीं दिये जाने पर मुन्नी देवी की ससुराल वालों ने मिलकर जान ले ली. मृतका के पिता ने सकरदास नवादा निवासी दमाद धर्मेंद्र यादव, उसके पिता फकीर यादव, संजू यादव, प्रमिला देवी, विक्कू कुमार व चंदौती के कोसमा निवासी मुरारी यादव एवं रिंकू देवी को नामजद किया है. विदित हो कि घटना के दिन सुबह उसके पिता ने अपनी बेटी से बात की थी, वहीं दोपहर को उसके ससुराल से मृतका का तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली तथा पिता के पहुंचने से पहले ही उसके शव का दाह संस्कार कर दिया गया. नामजद अभियुक्त धर्मेंद्र यादव एवं फकीर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










