गया जी : घरेलू विवाद में बेटे ने लोहे की रॉड से मारकर की पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

विज्ञापन

जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के गुरुआ में शराब के पैसे के हिसाब को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि नाबालिग बेटे ने रॉड से पिता की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बरमा गांव में रविवार को शराब के पैसों के हिसाब को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि नाबालिग बेटे ने बस का पहिया खोलने वाले लोहे के रौड से अपने पिता दीपा मांझी की गर्दन पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

शराब के पैसों को लेकर विवाद

मृतक की पहचान बरमा गांव निवासी करीब 50 वर्षीय दीपा मांझी के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो दिन पहले दीपा मांझी की पत्नी ने नाबालिग बेटे को देसी शराब लाने के लिए पैसे दिए थे. आरोप है कि उसने देसी शराब नहीं खरीदी और उन पैसों से अंग्रेजी शराब पी ली. इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था.

शराब के पैसों का हिसाब मांगने पर बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, रॉड से गर्दन पर वार; मौत  | Prabhat Khabar Network
मौके पर जुटी लोगों की भीड़

रड से हमला और मौत

रविवार दोपहर नाबालिग एक निजी स्कूल की बस का पहिया बदल रहा था. इसी दौरान उसके पिता और मां वहां पहुंचे और शराब के लिए दिए गए पैसों का हिसाब मांगने लगे. इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. आरोप है कि गुस्से में नाबालिग ने रड से पिता की गर्दन पर हमला कर दिया.

पुलिस कार्रवाई और पूछताछ

सूचना मिलने पर गुरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की. नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना की मूल वजह का पता लगाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन