ePaper

मानव संसाधन विकास कार्यक्रम में बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन

Updated at : 19 Sep 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास कार्यक्रम में बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन

कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर में पिछले पांच दिनों से चल रहे मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी द्वारा बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन हुआ.

विज्ञापन

मानपुर. कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर में पिछले पांच दिनों से चल रहे मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी द्वारा बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन हुआ. कमांडेंट मधुकर अमिताभ ने प्रशिक्षण प्राप्त 16 बेरोजगार युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के युवकों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करना है. समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार राय, द्वितीय कमान अधिकारी रवि शंकर कुमार, वैज्ञानिक पशुपालन डॉक्टर अनिल कुमार रवि, उप कमांडेंट अजय कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन