ePaper

चुनाव की विभिन्न पहलुओं से अवगत हुई जीबीएम की छात्राएं

Updated at : 04 Nov 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव की विभिन्न पहलुओं से अवगत हुई जीबीएम की छात्राएं

चुनाव में भाग लेकर चुनावी प्रक्रिया की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगी छात्राएं

विज्ञापन

गया जी.

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में जागरूक मतदाता, विकसित बिहार अभियान के तहत छात्राओं को चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया. कॉलेज की प्राचार्य डॉ सीमा पटेल के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग व एनएसएस के तत्वावधान में कार्यक्रम का संयोजन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शगुफ्ता अंसारी व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने किया. डॉ रश्मि ने बताया कि छात्राओं को अनुभवात्मक अधिगम से जोड़ते हुए विभिन्न चरणों में आयोजित की जाने वाली चुनावी प्रक्रियाओं की बारीकियों को विस्तार से समझाया जा रहा है. इसके तहत पहली नवंबर को वोटिंग की अधिसूचना जारी की गयी व छात्राओं को चुनावी प्रक्रिया के आधार पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में विभक्त कर दिया गया. तीन नवंबर को सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की व चार नवंबर को चुनावी प्रचार के साथ जन जागृति पार्टी से जानवी कुमारी, बिहार एकता पार्टी से करिश्मा कुमारी, लोक कल्याण पार्टी से समरीन परवीन व स्वतंत्र भारत पार्टी से शैली पाठक ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया. चुनाव प्रचार के दौरान छात्राओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़ चढकर भाग लिया. पार्टियों के अध्यक्ष के रूप में डॉ अनामिका कुमारी, डॉ नगमा शादाब, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ अफ्शां नाहिद ने अपनी पार्टियों से खड़े उम्मीदवारों का परिचय कराया. इलेक्शन कमिश्नर के रूप में डॉ सीमा पटेल एवं रिटर्निंग अफसर के रूप में डॉ गणेश प्रसाद ने भूमिका निभायी. सभी राजनीतिक पार्टियों को चुनाव चिह्न आवंटित किये गये हैं. अब सात नवंबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी व 10 नवंबर तक प्रचार कर सकेंगे. 12 नवंबर को कॉलेज में मतदान करवाया जायेगा व 13 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किये जायेंगे. छात्राओं को इवीएम के कार्य करने की प्रणाली के बारे में भी समझाया जायेगा. डॉ सीमा पटेल ने छात्राओं को कहा कि चुनाव देखने में सरल लगता है, लेकिन इसकी प्रक्रियाएं अत्यंत जटिल हैं. छात्राएं चुनाव में भाग लेकर चुनावी प्रक्रिया की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगी. कार्यक्रम का संचालन डॉ शगुफ्ता व धन्यवाद ज्ञापन डॉ रश्मि ने किया. इस अवसर पर प्रो सहदेब बाउरी, प्रो अफ्शां सुरैया, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ पूजा राय, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ फरहीन वजीरी, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ विजेता लाल, डॉ फातिमा, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ शबाना परवीन हुसैन, डॉ सीता, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ दीपिका, डॉ आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ रानी कुमारी, डॉ अमृता कुमारी, डॉ वीणा कुमारी, डॉ किरण कुमारी, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, रौशन कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALENDRA PRATAP SINGH

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन