बोधगया में मतदान जारी, मतदाताओं में दिख रहा भारी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी लाइन

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

बूथों पर लगी लंबी लाइन

Gayaji News: बोधगया प्रखंड के मोचारिम और कन्हौल पैक्स चुनाव के लिए बुधवार को मतदान कराया जाएगा. सुबह सात बजे से मतदान जारी है. मतदान में करीब 2700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

विज्ञापन

Gayaji News: (बोधगया से कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट)
बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के मोचारिम और प्रखंड के कन्हौल पंचायत में पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान जारी है. दोनों क्षेत्रों के चार मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है. प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

मोचारिम और कन्हौल में बनाए गए चार मतदान केंद्र

पैक्स चुनाव के तहत मोचारिम के उच्च विद्यालय में दो बूथ तथा कन्हौल पंचायत के हरली कला में दो बूथ बनाए गए हैं. चारों बूथों पर सुबह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और मतदाता कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

सुबह 10 बजे तक अच्छी रही मतदान की रफ्तार

मोचारिम के बूथ संख्या एक पर सुबह 10 बजे तक करीब 100 मतदाता मतदान कर चुके थे. यहां पैक्स अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 700 है. वहीं बूथ संख्या दो पर भी करीब 100 वोट डाले जा चुके थे, जहां मतदाताओं की संख्या लगभग 700 है.

हरली कला बूथ पर भी जारी है मतदान

कन्हौल पंचायत के हरली कला स्थित दोनों बूथों पर भी मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है. मतदाता पहचान पत्र के साथ मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चुनाव को लेकर सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ चुनाव कर्मी भी मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो.

फर्जी मतदान पर प्रशासन सख्त

निर्वाची पदाधिकारी सह बोधगया बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फर्जी मतदाताओं की पहचान विभिन्न माध्यमों से की जा रही है और चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है. प्रशासन के अनुसार अभी तक सभी बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है. मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और लोग बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभा रहे हैं.

Also Read: खेतों में ज्यादा यूरिया का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, गयाजी में खेत बजाओ अभियान के तहत किसानों को दी गई खास टिप्स

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन