गया जी में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Gaya Ji News : घरेलू विवाद में पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार

गुरुआ थाना की तस्वीर

Gaya Ji News : गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. सूचना मिलते ही गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतका की पहचान सोनिया देवी के रूप में हुई

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गुनेरी गांव निवासी तेतर मांझी की 31 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

घरेलू विवाद में मारपीट के दौरान हुई मौत

गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के दौरान पति तेतर मांझी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.

आरोपी पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति तेतर मांझी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. साथ ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य सभी पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है.

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका सोनिया देवी अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं. मां की असामयिक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं.

निष्पक्ष जांच का भरोसा

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है. सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read : मंत्री दीपक प्रकाश आएंगे शेखपुरा, तैयारियों में जुटे रालोमो कार्यकर्ता



विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन