गया जी में अगले 2 से 3 घंटे में होगी भारी बारिश, शाम 5 बजे तक के लिए अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

Updated:
विज्ञापन
Gaya Weather Alert

Ai जेनरेटेड इमेज

Gaya Ji Weather Alert: गया जी में अगले 2 से 3 घंटे के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ठनका और तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Gaya Weather Alert: बिहार मौसम सेवा केंद्र (BMSK) ने 29 जून के लिए गया जी जिले में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर भीषण चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, आज जिले के कई प्रखंडों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

Gaya Weather Update: गया के लिए कब-कब जारी किया गया अलर्ट?

लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है. मौसम बुलेटिन के अनुसार गया जिला चार अलग-अलग समय स्लॉट में अलर्ट पर रहेगा.

Gaya Weather Alert: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

इस दौरान गया जिले के कई प्रखंडों में भीषण (Severe) मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. प्रभावित प्रखंड आमस, बांके बाजार, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया, डोभी, डुमरिया, गुरारू, गुरुआ, इमामगंज, कोंच, मोहनपुर, परैया, शेरघाटी और टेकारी है.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji Rain Alert: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

इस अवधि में चेतावनी का दायरा और बढ़ जाएगा। भीषण मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका वाले प्रखंडआमस, अतरी, बांके बाजार, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया, डोभी, डुमरिया, फतेहपुर, गया, गुरारू, गुरुआ, इमामगंज, खिजरसराय, कोंच, मानपुर, मोहनपुर, मोहड़ा, नीमचक बथानी, परैया, शेरघाटी, टनकुप्पा, टेकारी और वजीरगंज हैं.

Gaya Ji News: 30 जून को भी रहेगा असर

30 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भी गया जी जिले के अधिकांश प्रखंडों में फिर से भीषण मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. इसमें आमस, बांके बाजार, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया, डोभी, डुमरिया, गया, गुरारू, गुरुआ, इमामगंज, कोंच, मानपुर, मोहनपुर, परैया, शेरघाटी, टनकुप्पा, टेकारी और वजीरगंज शामिल हैं. वहीं 30 जून शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच अतरी, बांके बाजार, डुमरिया, इमामगंज, मोहड़ा, शेरघाटी और वजीरगंज में भीषण चेतावनी जारी रहेगी.

Bihar Weather News: पूरे बिहार के लिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान?

अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अगले तीन दिनों तक कई जिलों में 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 30 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : गया जी: बोधगया पहुंचे सद्गुरु जग्गी वासुदेव, महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन कर मांगी विश्व शांति

IMD Alert: मौसम विभाग की सलाह

  • मेघगर्जन के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे न रहें.
  • बिजली चमकने पर तुरंत सुरक्षित भवन में चले जाएं.
  • मोबाइल या धातु की वस्तुओं का खुले स्थान पर उपयोग करने से बचें.
  • किसान मौसम सामान्य होने के बाद ही खेतों में कार्य करें.
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करें.

Also Read: गया जी में जेठ पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, डाक कांवरिया संघ ने बाबा बैजुधाम में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन