गया जी में 3416 नौकरियों का मौका, 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला; जानें समय और जरूरी कागजात

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर | Prabhat Khabar Network

गया जी में 25 अगस्त को एक दिवसीयMega job fair का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 3416 रिक्तियां भरी जाएंगी. यह मेला राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और इसमें भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है.

विज्ञापन

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया के तत्वावधान में 25 अगस्त को एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा, जो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर व मैदान में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संपन्न होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न कंपनियों द्वारा 3416 रिक्तियां उपलब्ध

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों की ओर से कुल 3416 रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करेंगी.

नियोजनालय की ओर से निःशुल्क मेले की जानकारी और अपील

अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक (नियोजन) रजिया इदरीसी ने स्पष्ट किया है कि यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है, और अभ्यर्थियों को दलाल, बिचौलिए या एजेंट के बहकावे में न आने की सलाह देते हुए किसी भी व्यक्ति द्वारा राशि मांगने पर भुगतान न करने की अपील की गई है, तथा किसी भी सहायता के लिए जिला नियोजनालय के मोबाइल नंबर 9060142302 पर संपर्क किया जा सकता है.

Also Read : गया जी : एक ही टेबल पर 3 साल से जमे कर्मियों की बदलेगी जिम्मेदारी, विभाग बोला- इससे भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा

भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां

इस रोजगार मेले में ब्लिंक कॉमर्स, शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल गया, एसआईएस इंडिया लिमिटेड, शाकंभरी स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड शेरघाटी, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, फ्लिपकार्ट, क्वेस्ट क्रॉप लिमिटेड, नवभारत फर्टिलाइजर, एचसीएन टेक, श्री ओम साईं ऑटो गया, विजन इंडिया, आमधाने, उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन, मदर टेरेसा मैनेजमेंट कॉलेज, नवीन किसान बायोटेक, डीसेट्स प्राइवेट लिमिटेड और जोमीरा वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां शामिल रहेंगी.

साथ लाये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

जिले के इच्छुक युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए बताया गया है कि अभ्यर्थियों को अपना अपडेट बायोडाटा या रिज्यूमे, पहचान पत्र के रूप में पहचान दस्तावेज, एनसीएस (नेशनल कॅरियर सर्विस) पोर्टल पंजीयन की प्रति और बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पंजीयन की प्रति के साथ सभी शैक्षणिक व अन्य आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों को साथ लाना अनिवार्य है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन