गया जी : चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल चुराया, गया स्टेशन यार्ड में 16 हजार के फोन के साथ पकड़ा गया युवक
गिरफ्तार युवक के पास आरपीएफ जीआरपी की टीम | Prabhat Khabar Network
गया रेलवे स्टेशन यार्ड में 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने एक युवक को 16 हजार रुपये के चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल चुराने की बात कबूल की है.
Gaya Junction : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया रेलवे स्टेशन यार्ड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है.
आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि आरपीएफ कर्मियों, सीपीडीएस टीम तथा जीआरपी गया के जवानों के साथ रेलवे स्टेशन एवं यार्ड क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी.
संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया युवक
इसी दौरान गया रेलवे स्टेशन यार्ड स्थित आरआरआई बिल्डिंग के पास पोल संख्या 469/18C1 के निकट एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया. टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की. गिरफ्तार युवक की पहचान जहानाबाद जिला के काको थाना क्षेत्र के कोठिया के रहने वाले के रूप में की गई.
चोरी की बात स्वीकार और मोबाइल बरामद
पूछताछ के दौरान उसने चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद विधिवत तलाशी लेने पर उसके पायजामे की दाहिनी जेब से ओप्पो कंपनी का स्लेटी रंग का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद हुआ. मोबाइल बिना सिम के और लॉक अवस्था में था, जिसकी अनुमानित कीमत 16 हजार रुपये आंकी गई.
जीआरपी को सौंपा गया आरोपी
आरपीएफ ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गया को सुपुर्द कर दिया. मामले में राजकीय रेल थाना गया में कांड संख्या 229/26 दर्ज किया गया है.
दर्ज मामला और पुलिस जांच
पुलिस ने यह कार्रवाई धारा 317(5) बीएनएस के तहत की है. रेलवे पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और चोरी के अन्य मामलों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए