गया पुलिस ने लंबे समय से फरार चार वारंटियों को दबोचा, अलग-अलग मामलों में थी तलाश

Updated:
विज्ञापन
Gaya Police Action

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस

Gaya Police Action : गया जी जिले के बोधि बीघा थाना पुलिस ने न्यायालय के वारंट पर कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में वारंट जारी था.

विज्ञापन

Gaya Police Action : बोधि बीघा थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के इस कड़े एक्शन से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष प्रियनंद आलोक ने बताया कि कोर्ट के कड़े निर्देश (गैर-जमानती वारंट) के बाद थाना क्षेत्र के काचर गांव से जमील अंसारी को दबोचा गया.

तीन और आरोपी गिरफ्तार

वहीं, पुलिस द्वारा की गई दूसरी बड़ी कार्रवाई में न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू एवं इश्तेहार वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र के छोटका केवला गांव में सघन छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस टीम ने सुदेश्वर प्रजापत, सूरज कुमार एवं कामता प्रजापत को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया.

लंबे समय से चल रहे थे फरार

पुलिस प्रशासन के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक व अन्य मामलों में माननीय न्यायालय से काफी पहले से वारंट जारी था और ये सभी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस को मिली गुप्त सूचना एवं न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाकर इन सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है.

पुलिस की सख्त चेतावनी

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि फरार चल रहे अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा तथा न्यायालय के हर आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

पुलिस ने पूरी तरह स्पष्ट किया है कि कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : गया जी : झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ करने मामले में तांत्रिक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
Manoj Mishra

लेखक के बारे में

By Manoj Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन