गया जी : झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ करने मामले में तांत्रिक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
Gaya Ji News

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji News : गया जी जिले के बांकेबाजार में झाड़-फूंक करने का झांसा देकर एक नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले तांत्रिक अभय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : झाड़-फूंक करने का झांसा देकर एक नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले तांत्रिक को बुधवार को जेल भेज दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर पुलिस द्वारा पीड़ित युवती का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर (SI) राम इकबाल यादव ने बताया कि झाड़-फूंक करने के नाम पर तांत्रिक अभय राय द्वारा एक नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था.

आरोपी जेल, पीड़िता सुरक्षित

आरोपी से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उसे माननीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, पीड़ित नाबालिग युवती का कोर्ट में आधिकारिक बयान दर्ज करवाने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

तबीयत खराब होने पर रविवार को पहुंचे थे तांत्रिक के पास

मामले की पृष्ठभूमि की जानकारी देते चलें कि बाराचट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग युवती की तबीयत लगातार खराब चल रही थी. उसकी खराब तबीयत को देखते हुए उसके परिजन रविवार को किराना दुकानदार सह तांत्रिक अभय राय के पास झाड़-फूंक कराने के उद्देश्य से पहुंचे थे. रविवार की रात में जब तांत्रिक अभय राय ने झाड़-फूंक का अपना कार्यक्रम प्रारंभ किया, तो उसने एक सोची-समझी साजिश के तहत चावल में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की के परिजनों को खाने के लिए दे दिया.

नशीला चावल खिलाकर की हरकत

तांत्रिक द्वारा दिया गया वह नशीला चावल खाने के बाद युवती के सभी परिजन वहीं पर बेहोश हो गए. परिजनों के पूरी तरह बेहोश हो जाने के बाद तांत्रिक अभय राय ने अकेलेपन का फायदा उठाया और पीड़ित नाबालिग युवती को अंदर कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत व छेड़छाड़ करने लगा था.

Also Read : NEET फर्जीवाड़ा मामले में मगध मेडिकल कॉलेज के दो छात्र निलंबित, कैंपस और हॉस्टल में प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
Pramod Kumar

लेखक के बारे में

By Pramod Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन