Gaya News : जदयू महानगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देनेवाला हुआ गिरफ्तार
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 17 May 2026 11:33 AM
राजू बरनवाल
Gaya News : जदयू महानगर अध्यक्ष को धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Gaya News : गया जी शहर के कन्या पाठशाला रोड रमना मुहल्ले के रहनेवाले चर्चित बिल्डर सह जदयू महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल को जान से मारने की धमकी देनेवाला कुख्यात अपराधी डान अजगर उर्फ धीरज वर्णवाल उर्फ सोनू को सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गया जी शहर के नादरागंज-मल्लाह टोली मुहल्ले का रहनेवाला कुख्यात के विरुद्ध जदयू महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल ने 15 अक्टूबर 2025 को सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया था. राजू बरनवाल ने शिकायत की थी कि 2025 में विधानसभा चुनाव के दौरान आपराधिक प्रवृत्ति वाला डॉन अजगर उर्फ धीरज बरनवाल उर्फ धीरज ने कन्या पाठशाला रोड रमना मुहल्ले में स्थित मकान पर दो-दो पोस्टर चिपका कर जान से मारने की धमकी दी थी. साथ ही तरह-तरह का धमकी दिया था. वह रंगदारी की मांग को लेकर पूर्व में भी हत्या करने की धमकी दिया था. उसे कोतवाली थाने की पुलिस भी एक अन्य मामले में जेल भेज चुकी है.
2025 का मामला, पुलिस को थी तलाश
इस घटना को लेकर 15 अक्तूबर 2025 को ही बिल्डर सह जदयू महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल के बयान पर गया जी शहर के नादरागंज-मल्लाह टोली मुहल्ले का रहनेवाला कुख्यात डान अजगर उर्फ सोनू बरनवाल उर्फ धीरज के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. तब से कुख्यात डान अजगर उर्फ सोनू फरार चल रहा था. अब उसकी गिरफ्तारी हुई है.
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी
सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि कुख्यात डान अजगर उर्फ सोनू बरनवाल उर्फ धीरज को राजू बरनवाल से रंगदारी मांगने और गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : बिहार के धनकुबेर इंजीनियर के घर रेड में क्या-क्या मिला? 18 साल की नौकरी में बनाई 10 करोड़ की संपत्ति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










