Gaya News : दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत

Gaya News : खिजरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार महिला जैनब खातून की मौत हो गयी.
खिजरसराय. खिजरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार महिला जैनब खातून की मौत हो गयी. जैनब खातून मानपुर थाना क्षेत्र के भदेजा गांव की रहनेवाली थी. वह अपनी नाती के साथ नालंदा जिले के इस्लामपुर जा रही थी. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा महिला को खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद इस मामले की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना मिलने पर परिजन शव को अपने साथ ले गये. इसके बाद मगध मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया गया. खिजरसराय थाने की पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है. बाइक के नंबर से धक्का मारने वाले युवक की पहचान की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




