आज जिले का मौसम : 39°C की तपिश और मुहर्रम के जुलूस से भारी जाम की संभावना
गया जी शहर.
गया जी के लिए शनिवार को एक तरफ जहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ भारी जाम लगने की आशंका है.
Gaya News : गया वासियों के लिए शनिवार, 27 जून का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. एक तरफ जहां मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और दोपहर बाद वज्रपात का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ मुहर्रम के आयोजनों के कारण शहर के कई अहम मार्गों पर सुबह से ही भारी जाम लगने की आशंका है. पारा 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में अगर आप आज काम से बाहर निकलने वाले हैं, तो चिलचिलाती धूप और ट्रैफिक की परेशानी से बचने के लिए यह जरूरी अपडेट जरूर पढ़ लें.
आज का मौसम: ऑरेंज अलर्ट जारी
आज दिन भर मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा. सुबह की शुरुआत साफ मौसम से होगी, लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी और उमस चरम पर होगी.
- सुबह 6:00 बजे का तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस.
- दोपहर 2:00 बजे का अनुमान: तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
- दोपहर के बाद का अलर्ट: आसमान में बादल छाने की संभावना है. इसके साथ ही बिजली चमकने, वज्रपात (आकाशीय बिजली) और तेज बारिश की चेतावनी दी गई है.
शहर में आज का कार्यक्रम
- मुख्य आयोजन: शहर में आज मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा और जंजीरी मातम का आयोजन किया जाएगा.
जाम अलर्ट: इन रास्तों पर जाने से बचें
मुहर्रम के आयोजनों और भीड़भाड़ को देखते हुए शहर के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सकती है. सुबह 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक निम्नलिखित रास्तों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहेगी:
प्रभावित मार्ग:
- बाइपास इलाका.
- नगर निगम गेट के आसपास का क्षेत्र.
- जीबी रोड (केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के पास).
- सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल अस्पताल जाने वाली सड़क.
(सलाह: अगर बहुत जरूरी न हो तो सुबह के समय इन रास्तों का प्रयोग करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का चयन करें.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By PRANJAL PANDEY
मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










