Gaya News : शाम में हुई मूसलधार बारिश से मिली थोड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : शाम में हुई मूसलधार बारिश से मिली थोड़ी राहत

Gaya News: इससे कई सड़कों पर जलजमाव सा नजारा देखने को मिला. शाम में मार्केट करने के समय हुई बारिश ने जनजीवन को ठहरा दिया

विज्ञापन

गया जी. शनिवार की शाम हुई बारिश के बाद पानी नहीं बरसा था. सोमवार की शाम में मौसम में बदलाव आया. शाम करीब पांच बजे रिमझिम बारिश हुई इसके बाद शाम करीब सवा सात बजे से मूसलधार बारिश हुई. इससे कई सड़कों पर जलजमाव सा नजारा देखने को मिला. शाम में मार्केट करने के समय हुई बारिश ने जनजीवन को ठहरा दिया. जो जहां था, वहीं रुक कर बारिश समाप्त होने का इंतजार करते देखा गया. इस बारिश के बाद हवा में भी थोड़ी नरमी आयी और इसी के साथ आमजन ने थोड़ी राहत ली. दो दिनों से बारिश नहीं होने के बाद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे. इधर, खरीफ फसल की बुआई व धान की रोपनी के लिहाज से बारिश अति आवश्यक है. किसान बारिश के इंतजार में हैं. सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मौम पूर्वानुमान के मुताबिक अभी दो-तीन दिनों तक कभी मध्यम तो कभी मूसलधार बारिश की संभावना बनी है. शहर की कई सड़कों पर हुए जलजमाव के बाद वाहनों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए थम सी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन